August 02, 2023   gpsahu



।। तेली जाति का गौरव गान ।।

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!


शिव के अंशज वंशज तुम हो, तुम कुबेर की संतानों !!

तुम गजपालक, तुम सोनकातर निज गरिमा को पहचानो !!

साहुकार, लक्ष्मीसुत, साधु अगणित नाम तुम्हारे !

सोनबोइर, सोनवानी कहकर दुनिया तुम्हें पुकारे !!


जिस तेली कुल में जन्में हो क्या तुमको अभिमान है..?

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!!


तुम्हीं चौधरी, कश्यप, मोदी औ' राठौर प्रतापी !

पूरी दुनिया भर में अपनी तेली जाति है व्यापी !!

साहू, बनिया और महाजन, गांडला, साहा कहाते!

क्षीरसागर दुग्ध उत्पादक जैस हो मद्य बनाते !!


मुद्रा "गिल्ड" चलाया तुमने यह इतिहास प्रमाण है..!

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!


पावन जाति कि जिसने द्वादस ज्योतिर्लिंग बनाया है!

धरती के कोने कोने में थाप उसे पूजवाया है !!

वही "सनातन धर्म" कि जिसके महादेव अभिभावक हैं!

धर्ममूर्ति नदीश्वर जिसके वृषभ रूप प्रतिभासक हैं !!


शिवजी के साबर मंत्रों का मिला तुम्हें वरदान है..!

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!!


गणपति संग अवतरित हुए तुम "शैव वीर" कहलाए !

गौरी माता के प्रिय बेटे तेली वंश बढ़ाए !!

तुमने विनिमय वस्तु का कर सिखलाया करना व्यापार!

उत्पादन, संरक्षण, वितरण की विद्या तव अपरम्पार !!


निर्मित कर मिष्टान्न, गजक औ' खोजे गंधी महान है..!

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!!


तेरे ज्ञानी पूर्वज जिनने खोजी तिलहन की चिकनाई !

कोल्हू से फिर तेल निकाला जग में जिनने ज्योति जलाई  !!

अंजन, उबटन, पोषक व्यंजन, औषधि में उपयोग किया ! 

भोजन को स्वादिष्ट बनाने तेल का प्रथम प्रयोग किया !!


वैज्ञानिक तेली ने किया वो घानी अनुसंधान है..!

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!!


सब तेली भाई भाई हैं यह समझें समझाएं !

साहू, गुप्ता, राठौर, भले मोदी उपनाम लगाएं !!

सोनबेर, पाटिल, कश्यप हो अथवा घानीवाल लिखें !

रूप रंग से काले गोरे, मोटे पतले भले दिखें !!


सब हैं तेली, रक्त एक है पूर्वज शिव भगवान हैं..!

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..!!


हम अपने स्वजनों को शिक्षित, कर्मठ, धनी बनाएंगे!

भेदभाव सब त्याग सभी के प्रति सद्भाव जगाएंगे !!

मिल आपस व्यवसाय करें हम, वैवाहिक संबंध वरें !  

जन पालक, शासक, संचालक, राजा बनें प्रबंध करें !!   


"सबके हित में अपना हित है" यह हम सबको भान है..!

समता औ' बंधुत्व हमारे पुरखों की पहचान है..!

महिमा तेली जात की भाई जानत सकल जहान है..


     ::रचयिता::

पं. घनश्याम प्रसाद साहू

सम्पर्क: 07987278335

रचना एवं प्रकाशन तिथि 02/08/2023

© कॉपीराइट सुरक्षित

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva