Watermelon For Weight Loss: उमस भरी गर्मी में तरबूज किसी वरदान से कम नहीं है. ये गर्मी से ही राहत नहीं देता है बल्कि बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर यह फल वजन घटाने में मददगार माना जाता है. वेट लॉस के लिए तरबूज खाने की सलाह दी जाती है. तरबूज में 90 परसेंट से ज्यादा पानी होता है. गर्मी के मौसम में मिलने वाले दूसरे फलों की तुलना में तरबूज में बहुत कम कैलोरी होती है. आमतौर पर एक किलो तरबूज में 300 से 350 ग्राम कैलोरी और केवल 2 ग्राम तक फैट होता है. भरपूर पानी के कारण यह फल बॉडी को देर तक हाइड्रेट और पेट को भरा भरा रखता है जिससे ओवर ईटिंग और जंक फूड की क्रेविंग कम होती है. आइए जानते हैं कैसे और कब सेवन करने से तरबूज कर सकता है वजन घटाने में मदद.
तरबूज वजन कम करने में मदद करता है लेकिन इसके लिए इस फल का सेवन सही समय पर करना जरूरी है. खाली पेट यानी सुबह ब्रेकफास्ट के समय तरबूज का सेवन वजन कम करने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है. इसके लिए आप तरबूज को काट कर, शेक या स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
वॉटरमेलन में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है जबकि कैलोरी बहुत कम होती है. इससे बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है. वेट लॉस के लिए इसका नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है. इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा भरा महसूस होता है जिससे आप बार बार कुछ खाने से बच सकते हैं.
विटामिन ए, सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर वॉटरमेलन खाने से स्किन में नमी बनी रहती है. इसमें पाया जाने वाला अमिलो एसिड सिट्रूलीन बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है. इसमें मिलने वाला लाइकोपीन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करता है. लाइकोपीन कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी कारगर भूमिका निभाता है. तरबूज से ब्लड वैसल्स मजबूत होते हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva