August 09, 2023   gpsahu



हंसने से ही नहीं रोने से भी हेल्थ को मिलते हैं गजब के फायदे, मेंटल हेल्थ हो सकती है ठीक

जब आप उदास महसूस करते हैं, तो आपके शरीर में दबी हुई भावनाओं को बाहर निकालने के लिए रोना मदद कर सकता है। हालांकि, बहुत से लोग कमजोर दिखने के डर से अपने आंसुओं को छिपाने की कोशिश करते हैं और बिल्कुल नहीं रोने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विज्ञान कहता है कि कभी-कभी रोना सेहत के लिए बुरा नहीं बल्कि अच्छा होता है। रोने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं रोने से जुड़े गजब के फायदे-

रोने से सेहत को मिलने वाले फायदे

शरीर होगा डिटॉक्स- व्यक्ति में तीन तरह  के आंसू उत्पन्न होते हैं- रिफ्लेक्स आंसू, लगातार आने वाले आंसू और भावनात्मक। ये सभी आपके शरीर को डिटॉक्स और शुद्ध करने में मदद करने के उद्देश्य से काम करते हैं। रिफ्लेक्स आंसू वो होते हैं, जो आखों में जमी धूल-कचरे, धुएं को साफ कर देते हैं। लगातार बहने वाले आंसू आपकी आंखों को नमी पहुंचाते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं। भावनात्मक आंसू में तनाव के हॉर्मोन्स और दूसरे टॉक्सिन्स होते हैं। ऐसे में आंसू शरीर से ये सभी चीजें बाहर निकालते हैं।

नहीं होगा इंफेक्शन- जब आप लंबे समय तक नहीं रोते हैं या आंसू नहीं निकल रहे हैं, तो आपकी आंखें ड्राई हो सकती हैं। सूखी आंखें असुविधा और संक्रमण से लड़ने में असमर्थता का कारण बन सकती हैं। ऐसे में रोने से, आपकी आंखों में ज्यादा चिकनाई होगी जिससे परेशानी कम होगी और आपकी आंखों को संक्रमण से मुक्त रखने में मदद मिलेगी।

भावनाएं होंगी संतुलित- रोना अक्सर नकारात्मक भावनाओं से जुड़ा होता है, जैसे उदास महसूस करना, गुस्सा आना, अकेलापन और बहुत कुछ। रिपोर्ट्स की मानें तो इस तरह रोने से भावनात्मक संतुलन बहाल करने में मदद मिल सकती है।

मूड होता है बेहतर- रोने से आपका दर्द तो कम होता ही है, साथ ही मूड भी बेहतर होता है। जब आप रोते हैं तो आपका तनाव स्तर कम हो जाता है, जिससे आपको बेहतर नींद लेने और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। जब ये हार्मोन आपके शरीर से निकल जाते हैं, तो आपको रोने के बाद बेहतर महसूस होता है।

दुख से उबरने में मदद- रोना आपको दुख के हर चरण में मदद कर सकता है क्योंकि यह किसी प्रियजन को खोने को स्वीकार करने में मदद करता है। जबकि इस प्रक्रिया के दौरान रोना हर किसी के लिए काम नहीं करता है। रोने से आपको इस दुख से उबरने में मदद मिलती है।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva