August 10, 2023   gpsahu



नए बाल उगाने से लेकर झड़ते बालों को मजबूत भी बनाता है प्याज का तेल, जानिए इस तेल को घर पर कैसे करते हैं तैयार

Hair Care: खानपान में प्याज को अलग-अलग तरह से शामिल किया जाता है. लेकिन, प्याज के फायदे सिर्फ सेहत तक ही सीमित नहीं हैं. प्याज से तेल भी बनाया जा सकता है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. बाल कमजोर हों या फिर जरूरत से ज्यादा पतले, प्याज का तेल (Onion Oil) अपना असर दिखाता है और बालों को मोटा, घना और मजबूत बनाने में असरदार होता है. यह आयुर्वेदिक तेल है जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स से भरपूर है और इसे बालों के लिए मैजिकल तेल भी कहा जाता है. इस तेल को सिर पर लगाने से डैंड्रफ की दिक्कत दूर होती है, स्कैल्प को पोषण मिलता है, जड़ से सिरों तक बाल अच्छे रहते हैं और तेजी से बढ़ना शुरू हो जाते हैं. प्याज के तेल को कैसे बनाया जाता है जान लीजिए आप भी. 


घर पर प्याज का तेल कैसे बनाते हैं -

प्याज का तेल बनाने के लिए आपको 200 मिलीलीटर नारियल का तेल, आधा कटा प्याज और एक कप करी पत्ते (Curry Leaves) की जरूरत होगी. आप चाहे तो करी पत्ते के बिना भी इस तेल को बना सकते हैं लेकिन करी पत्ते डालने पर प्याज के तेल का असर बढ़ जाता है.

  • सबसे पहले प्याज काटकर ब्लैंडर में डालें और पीस लें. इसमें करी पत्ते मिलाकर भी पीसें और पेस्ट बना लें. 
  • आंच पर कढ़ाई या कोई छोटा बर्तन चढ़ाएं और उसमें नारियल का तेल (Coconut Oil) डालकर पकाएं. 
  • इस तेल में को कुछ देर गर्म करने के बाद इसमें पिसा हुआ प्याज और करी पत्ता मिलाएं और पकने के लिए रख दें. 
  • इस तेल को तकरीबन 5 से 10 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें. 
  • बस तैयार है आपका तेल. इस तेल को ठंडा करके छानें और अलग शीशी में भरकर रख लें. रोजाना या फिर हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल से सिर की मालिश की जा सकती है. कम से कम एक से डेढ़ घंटे इस तेल को लगाए रखने के बाद सिर धोएं.

प्याज का तेल लगाने के फायदे 

  • प्याज में मौजूद एंजाइम्स बालों को बढ़ाने (Hair Growth) में मदद करते हैं. इस तेल को लगाने पर नए बाल भी उग सकते हैं. 
  • पतले बालों और कमजोर होकर टूटते बालों की दिक्कत से छुटकारा दिलाता है यह तेल. 
  • प्याज के तेल के नियमित इस्तेमाल से सफेद बालों की दिक्कत नहीं होती है. यह तेल बालों को काला बनाए रखता है. 
  • स्कैल्प पर होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर रखने के लिए भी प्याज का तेल लगाया जा सकता है. 
  • प्याज के तेल से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस्ड रहता है. 
  • इस तेल का असर नेचुरल कंडीशनर की तरह दिखता है और बाल मुलायम रहते हैं. 
  • हेयर टेक्सचर बेहतर करने के लिए भी प्याज का तेल लगाया जा सकता है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva