September 03, 2023   harshad



लौकी की पत्तियां हमारी body के लिए है बहुत फायदेमंद, हड्डियां करे मजबूत, इम्युनिटी भी होगी बूस्ट



लौकी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग सलाद, रायता, सब्जी, पकौड़े इत्यादि तरीकों से इसका सेवन करते हैं। इतना ही नहीं यह भारतीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है लौकी की पत्तियां भी अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इस पत्तियों में कैल्शियम, फोस्फोरस, फाइबर, मिनरल्स और विटामिंस मौजूद होते हैं। इनका सेवन करने से कई बीमारियों से राहत भी मिलती है। आइए जानते हैं इसके सेवन से और क्या क्या फायदे हैं।


100 ग्राम कच्ची लौकी की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व –

एनर्जी – 39 कैलोरी

प्रोटीन – 2 ग्राम

फैट – 1 ग्राम

मिनरल – 2 ग्राम

फाइबर – 1 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट – 6 ग्राम

कैल्शियम – 80 एमजी

फास्फोरस – 59 एमजी

लौकी की पत्ती के सेवन के फायदे

हड्डियों के लिए वरदान : लौकी की पत्तियों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही बोन्स मजबूत होते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद : लौकी की पत्तियां मधुमेह मरीजों के लिए वरदान के समान माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। आप इससे बना जूस या चटनी का सेवन कर सकते हैं।

हृदय रोग का खतरा करता है कम : इन पत्तियों को हृदय के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी संतुलित रहता है।

शरीर को बनाता है मजबूत: लौकी की पत्तियों में हेल्दी फैट और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होता है ।

वजन कम करने में असरदार : लौकी की पत्तियों का सेवन करने से आपके शरीर का  वजन कम हो सकता है। इसमें एनर्जी के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी होती है, जो आपके शरीर के वजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। 

इम्यूनिटी करे बूस्ट: लौकी की तरह लौकी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से लौकी की पत्तियों का साग बनाकर खाने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva