October 01, 2023   harshad



बच्चों को पिलाएं केसर वाला दूध, मिलेगा कई समस्याओं से निजात

केसर का इस्तेमाल सदियों से मसाले के रूप में किया जाता रहा है। केसर सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आपने घर में बड़े बुजुर्गों से जरूर सुना होगा कि दूध में केसर मिलाकर पीने से गजब के फायदे मिलते हैं। रोजाना बच्चों को रात में केसर वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।केसर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बच सकते हैं।

नींद को बेहतर बनाने में मददगार

केसर में मौजूद यौगिक सेरोटोनिन से नींद बेहतर आती है। इसलिए बच्चे को सोने से पहले एक गिलास केसर वाला दूध जरूर दें, इससे वो गहरी नींद में सोएंगे।

हड्डियों के विकास में सहायक

केसर वाला दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। बच्चे के शारीरिक विकास में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों के हड्डियों के विकास में केसर वाला दूध बेहद मददगार है। आप अपने बच्चे को रोजाना रात में सोने से पहले जरूर पिलाएं।

पाचन में सुधार

केसर वाला दूध में मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग सदियों से पाचन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। यह बच्चे के पाचन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

केसर में मौजूद राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्व मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। बच्चे की दिमाग को तेज करने के लिए आप नियमित रूप से उसे केसर वाला दूध पीला सकते हैं।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva