November 07, 2023   harshad



रास्ते में पड़ी इन चीजों को भूलकर भी ना लांघे, होता है बहुत अपशगुन

Astrology Tips: टोन-टोटके से जुड़ी बातों को आज के समय में लोग कम ही मानते हैं. लेकिन बड़े-बुजुर्गों की बातों में बहुत बड़ी सच्चाई छिपी है. दरअसल, जब हम कहीं जाते हैं तो रास्ते में हमें बहुत सी नकारात्मक चीजें दिखाई देती हैं, उनको भूलकर भी कभी लांघना नहीं चाहिए. उन्हें लांघने से या उन पर पैर पड़ जाने से आपके जीवन में नकारात्मक चीज़ें प्रवेश कर सकती हैं.

शास्त्रों की मानें तो चौराहा राहु को रिप्रजेंट करता है कुछ डाइमेंशन को छोड़ कर बाकी में राहु निगेटिव ही होता है. इनमे से एक रास्तों पर पड़ी हुई ये चीज़ें भी हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि रास्ते पर पड़ी हुई किन चीज़ों को भूलकर भी नहीं लांघना चाहिए.

यदि अगर आपको रास्ते में मृत जानवर दिख जाए, तो तुरंत अपनी दिशा बदल दें. मृत जानवर में निगेटिव ऊर्जा बहुत ज़्यादा होती है. वहां चलने की वजह से नकारात्मक ऊर्जा का आप पर भी बुरा असर पड़ सकता है. मृत जानवर के ऊपर से अपनी गाड़ी भी कभी नहीं चलानी चाहिए.

अपने घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए या घरवालों की नजर उतार कर लोग अक्सर रास्तों पर निम्बू फेंक देते हैं. ऐसे में भूलकर भी आप उस नीबू पर अपना पैर न रखें. यदि आप निम्बू के ऊपर से धोखे से अपना पैर रख देते हैं, तो तुरंत हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए वहां से निकल जाएं.

रास्ते में निकलते समय कई बार बालों का गुच्छा दिख जाता है, यह बहुत अपशकुन से भरा होता है. कभी भी इसके ऊपर से न निकलें और गलती से भी इसे न लांघें. बालों के गुच्छे में राहु का सीधा प्रकोप होता है, जो किसी भी व्यक्ति पर बहुत बुरा असर डालता है.

अक्सर चौराहा पर पूजन सामग्री या भोजन रखा होता है. दरअसल पितरों के लिए भोजन रखने का विधान है. चौराहा राहू को रिप्रेजेंट करता है और पितर भी राहू को रिप्रेजेंट करते हैं. ऐसे में उनसे दूर ही रहना चाहिए. कहीं राख या जली हुई लकड़ी रखी हो तो उसे भी नहीं पार नहीं करना चाहिए, यहां से नकारात्मक एनर्जी निकलती है जो पार करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva