200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला 5G फोन खरीदने का प्लान है, तो फ्लिपकार्ट सेल में आप सपना पूरा हो सकता है। सेल में 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला 5G सैमसंग फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं सैमसंग के सबसे फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की। अगर महंगा होने की वजह से आप इसे नहीं खरीद पा रहे थे तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। सेल में फोन एमआरपी से 92,000 रुपये कम में मिल रहा है। फोन में 200MP कैमरे के अलावा, 12GB रैम और दमदार प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल ऑफर के बारे में सबकुछ...
पूरे ₹92000 सस्ता मिल रहा डेढ़ लाख का फोन
दरअसल, 1,49,999 रुपये एमआरपी वाला Samsung Galaxy S23 Ultra 5G फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल
में फ्लैट 32,000 रुपये की छूट के बाद मात्र 99,999 रुपये में मिल रहा है।
लेकिन ऑफर यही खत्म नहीं होते हैं। फोन पर फ्लिपकार्ट पूरे 42,000 रुपये
तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। मान लीजिए, अगर आपने पुराने फोन के
एक्सचेंज पर पूरे 42 हजार का एक्सचेंज बोनस प्राप्त करने में कामयाब हो
जाते हैं, तो फोन की प्रभावी कीमत मात्र 57,999 रुपये रह जाएगी! है ना
कमाल की डील! अगर आप इस डील का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए क्योंकि
Flipkart Big Diwali Sale आज रात समाप्त होने वाली है।

चलिए अब जानते हैं कि Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में क्या क्या खास मिलता है:
6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 12GB रैम
सैमसंग ने भारत में सैमसंग Galaxy S23 Ultra 5G को इस साल की शुरुआत में
फरवरी में Galaxy S23 और Galaxy S23+ के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी
S23 अल्ट्रा में 6.8 इंच का डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें क्यूएचडी
प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पैनल में 1750
निट्स तक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन
ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसे एड्रेनो 740
जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन तीन अलग-अलग स्टोरेज (256GB/512GB/1TB)
वेरिएंट में आता है और तीनों में ही 12GB रैम मिलती है।
200MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी
सबसे खास है इसका कैमरा सेटअप। स्मार्टफोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप है
जिसमें 200 मेगापिक्सेल ISOCELL HP2 सेंसर, 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड
सेंसर, 10 मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सेल पेरिस्कोप लेंस
है। सेल्फी और
वीडियो-कॉलिंग के लिए, फोन में 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 45W
फास्ट चार्जिंग और 10W क्यूआई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच
बैटरी है। फोन के अन्य खास फीचर्स में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले
फिंगरप्रिंट सेंसर और वाई-फाई 6E सपोर्ट शामिल हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva