November 20, 2023   harshad



अजीबोगरीब ट्रैक्टर देख रह जाएंगे हैरान,18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

इन दिनों जिस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है, उसे देखकर तो हर कोई हैरान हो रहा है. इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने ट्वीटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘इंटरेस्टिंग. लेकिन मेरा बस एक ही सवाल है कि क्यों?’. दरअसल इस वायरल वीडियो में एक शख्स बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आ रहा है. उसने ट्रैक्टर की सीट को इस तरह से मोडिफाई किया है कि हर कोई उसके इस इनोवेशन को देखकर हैरान हो रहा है.

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने ट्रैक्टर की सीट को लोहे की रॉड की मदद से 4-5 फीट ऊपर लगाया हुआ है. शायद ही ऐसा ट्रैक्टर आपने अपनी पूरी जिंदगी में कभी देखा हो. शख्स बड़े ही आराम से सीट को ऊंचा करके ट्रैक्टर चला रहा है.

यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इतने अजीबोगरीब तरीके से ट्रैक्टर की सीट ऊंची करने के बावजूद ट्रैक्टर फर्राटे से चल रहा है. सीट पर एक शख्स भी बैठा हुआ नजर आ रहा है, जो अपने ट्रैक्टर को चलाकर खुश है. शख्स ने सीट के साथ-साथ स्टीयरिंग व्हील को भी ऊपर ही लगाया हुआ है. इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने इस पर रिएक्शन्स भी दिए हैं.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva