जयपुर, राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले
विधानसभा आम चुनाव में अब तक तीन लाख 24 हजार से अधिक मतदान कार्मिक डाक
मतपत्र के जरिए अपने मतदान का उपयोग कर चुके हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम
चुनाव-2023 की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी
जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक तीन 24 हजार 326 मत डाले गए
हैं। आज कुल 23,262 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों
में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र
से मतदान करने के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों
पर 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा।
उन्होंने निर्देश दिये हैं कि उक्त सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक
रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 23 से 24 नवंबर
तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva