Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और प्रसिद्ध विद्वान थे। मौर्य साम्राज्य के समकालीन आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र की रचना के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। जानकारों की मानें तो कोई भी व्यक्ति नीति शास्त्र का पालन कर अल्प समय में सफल हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में 3 लोगों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो इन 3 लोगों पर भूलकर भी यकीन न करें। इन लोगों पर भरोसा करने से जीवन में हर समय धोखा ही मिलता है। आइए, इन 3 लोगों के बारे में जानते हैं-
आचार्य चाणक्य की मानें तो दोस्ती भी सोच समझकर करनी चाहिए। खासकर, बुरे समय में काम न आने वाले और विषम परिस्थिति में बहाना बनाने वाले व्यक्ति से तो दूर ही रहना चाहिए। झूठ बोलने वाले और दुख में साथ न देने वाले मित्र पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे मित्रों से जीवन में हर समय धोखा ही मिलता है।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि बदमाश नौकर कभी मालिक का भला नहीं चाहता है। ऐसे लोग विश्वासघाती होते हैं। ये हमेशा अपने भले की सोचते हैं। इसके लिए मालिक को हर समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर में भी कोई टाल-मटोल (बहाने बनाने वाला) करने वाला या चालबाज नौकर है, तो सावधान रहें। ऐसे लोगों पर भरोसा करना उत्तम नहीं है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर विवाह आज्ञा मानने वाले लड़की से हो जाए, तो मृत्यु लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर आज्ञाकारी और संस्कारी पत्नी नहीं मिलती है, तो व्यक्ति का जीवन नरक समान हो जाता है। ऐसी नारी कभी पति या परिवार की भलाई नहीं सोचती है। दुष्ट पत्नी पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर दुष्ट पत्नी पर यकीन करने की गलती करते हैं, तो खामियाजा अवश्य ही भुगतना पड़ेगा। अतः झूठे मित्र, बदमाश नौकर और दुष्ट पत्नी से बचकर रहें।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva