रस्टेनबर्ग । दक्षिण अफ्रीका में एक प्लैटिनम खदान में
श्रमिकों को सतह पर ले जाते समय एक लिफ्ट अचानक 200 मीटर (लगभग) नीचे गिर
गई, जिसमें 11 श्रमिकों की मौत तथा 75 श्रमिक घायल हो गए। खदान संचालक ने
बताया कि घायलों में 14 की हालत गंभीर है।
संचालक के मुताबिक यह घटना उत्तरी शहर रस्टेनबर्ग की एक खदान में हुआ। सभी
श्रमिक काम खत्म कर सतह पर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल
में भर्ती करवाया गया है।
खदान संचालक इम्पाला प्लैटिनम होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
(सीईओ) निको मुलर ने कहा कि यह इम्प्लाट्स के इतिहास का सबसे काला दिन था।
उन्होंने कहा कि लिफ्ट किस वजह से गिरी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। खदान
में मंगलवार को सभी परिचालन निलंबित कर दिए गए। खनिज संसाधन और ऊर्जा
मंत्री ग्वेद मंताशे ने कहा कि त्रासदी की सरकारी जांच होगी।उन्होंने खदान
का भी दौरा किया।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva