December 06, 2023   harshad



गाजा की जंग में फिलिस्तीन का सबसे बड़ा हथियार

नई दिल्ली. सात दिनों के युद्धविराम के बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 7 अक्टूबर से शुरू हुए इस कत्लेआम में अभी तक हजारों जान जा चुकी हैं लेकिन, खून-खराबा नहीं रुका। एक तरफ इजरायल हमास के खिलाफ जंग को जायज ठहरा रहा है तो दूसरी तरफ गाजा पट्टी में मारे जा रहे फिलिस्तीनियों के लिए आवाज लगातार बुलंद हो रही है। दुनिया के कई हिस्सों में फिलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं।

इनमें सबसे रोचक बात है- काफिया ओढ़े प्रदर्शनकारी। काफिया यानी मफलर। मामूली सा कपड़ा दिखने वाले काफिया का फिलिस्तीनियों के लिए इतिहास काफी पुराना है। कोई इसे इस्लाम से भी पुराना बताता है। काफिया से जुड़ा सबसे मजबूत इतिहास यह भी है कि इसे ओढ़कर कभी लोगों ने ब्रिटेन की नाक में इतना दम कर दिया था कि इसे बैन तक करना पड़ा।

7 अक्टूबर को जब हमास ने इजरायली धरती पर कत्लेआम मचाया तो इसने दुनिया को एक और महायु्द्ध में धकेल लिया। पहले हमास ने इजरायली शहरों में कत्लेआम किया तो अब बदला लेने के लिए इजरायल हमास को जड़ से मिटाना चाहता है। इजरायल की इस चाह में हजारों बेकसूर फिलिस्तीनियों को भी मरना पड़ रहा है। इजरायल के लिए भले ही यह 'जंग में सब जायज' वाली बात होगी, लेकिन फिलिस्तीनी समर्थकों के लिए यह किसी नरसंहार से कम नहीं। इजरायल के खिलाफ गुस्से की आग का असर यह है कि दुनिया के उन देशों में भी लोग फिलिस्तीनियों के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं, जिनकी हुकूमतें इजरायल के साथ खड़ी हैं। इसमें ब्रिटेन और अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्क भी शामिल हैं।

इन प्रदर्शनों में सबसे कॉमन है- काफिया। मामूली से कपड़े का यह टुकड़ा आज इजरायल के खिलाफ जंग में फिलिस्तीन का सबसे बड़ा हथियार है। विभिन्न प्रदर्शनों में लोग काफिया ओढ़कर गाजा में शांति के लिए फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन दिखा रहे हैं।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva