भोपाल । मप्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले आए
एग्जिट पोल से कांग्रेस खेमे में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। यही
कारण है कि अब मप्र कांग्रेस ने चुनाव में भितरघात करने वाले और भाजपा के
पक्ष में अप्रत्यक्ष काम करने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने
का काम शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने टीकमगढ़ और मुरैना के जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई की है। इसके
अलावा इन पर पार्टी विरोधी काम करने का भी आरोप लगाया गया है। यही कारण है
कि इन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। जानकारी के
मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने टीकमगढ़ जिले के
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका प्रसाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों
में संलग्न रहने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फरमान जारी
किया है। इन पदाधिकारियों पर पार्टी विराधी काम करने का आरोप है। ऐसा माना
जा रहा है कि इस चुनाव में इन्होंने पार्टी के विरोध में काम किया है। इसी
कारण इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
मुरैना ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर को पार्टी ने पद से हटा
दिया है। इसके अलावा उनसे बात दिन के भीतर जवाब-तलब किया गया है। अगर जवाब
संतुष्ट वाला नहीं हुआ तो पार्टी से भी बाहर किया जा सकता है। हम आपको बता
दें यहां भी जिला अध्यक्ष पर भाजपा का काम करने का आरोप है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva