December 04, 2023   harshad



मोदी मैजिक से अडानी के शेयरों ने भी दिखाया 10 का दम, नए निवेशक काट रहे चांदी

2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल जीत चुकी बीजेपी के बाद राजनीति के पंडितों ने यह मान लिया है कि मोदी फिर से आएंगे। इससे शेयर बाजार भी गदगद है और अडानी  ग्रुप के शेयर कुलांचे भर रहे हैं। अडानी के सभी 10 स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। अपने एक साल पुराने निवेशकों के घाटे को जहां, अडानी के शेयर कम कर रहे हैं, वहीं नए निवेशकों को मालामाल।

अडानी ग्रीन से निवेशकों के चेहरे हरे: पिछले एक साल में 45 फीसद से आधिक टूट चुका अडानी ग्रीन एनर्जी पिछले 5 दिन में 10.86 फीसद चढ़ चुका है और पिछले एक महीने में करीब 20 फीसद का रिटर्न दे चुका है। इसका 52 हफ्ते का लो 439.10 और हाई 2185 रुपये है। यानी यह पने 52 हफ्ते केहाई से अभी भी करीब आधे रेट पर मिल रहा है।

और मजबूत हो रहा अडानी पोर्ट: हिंडनबर्ग की आंधी में सबसे कम टूटे अडानी पोर्ट्स के शेयर आज 5.51 फीसद ऊपर 873.50 रुपये पर थे। पिछले 5 दिन में इसने करीब 7 फीसद की ऊचांई हासिल की है। इसका 52 हफ्ते का हाई 912 और लो 395.10 रुपये है। पिछले एक महीने में इसने करीब 9 फीसद का रिटर्न दिया है।

अडानी पावर ने दिखाया दम: अडानी पावर की बात करें तो इस स्टॉक ने नए के साथ पुराने निवेशकों को भी मालामाल किया है। आज यह 5.70 फीसद ऊपर 465.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले 5 दिन में करीब 10 फीसद चढ़ा है और पिछले एक महीने में 18 फीसद का रिटर्न दे चुका है। यह अपने 52 हफ्ते के हाई 494 रुपये से चंद कदम पीछे है। पिछले एक साल में इसे करीब 44 फीसद और इस साल अब तक 56 फीसद का रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का लो 132.40 रुपये है।

फिर से फूलने लगा अडानी गैस: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के पहले से ही पिट रहे इस स्टॉक ने अपने पुराने निवेशकों को एक साल में करीब 80 फीसद की चोट पहुंचा चुका है, लेकिन पिछले एक महीने से यह रॉकेट की तरह भाग रहा है। इस अवधि में इसने 33.41 फीसद की उछाल दर्ज की है। आज करीब 5 फीसद ऊपर 735.25 रुपये पर था। इसका 52 हफ्ते का हाई 4000 रुपये और लो 522 रुपये है।

अडानी एंटरप्राइजेज के दिन फिरे: ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 6 फीस से ऊपर तेजी के साथ 2508 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। 4190 रुपये के 52 हफ्ते के हाई से यह लुढ़क कर  एक समय 1017.45 रुपये पर आ गया था। पिछले 5 दिन में इसने 7 फीसद से अधिक की तेजी दर्ज की है, जबकि पिछले एक महीने में इसने 11.62 का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में इसने 36 फीसद से अधिक का नुकसान पहुंचाया है।

तेल निकालने के बाद अडानी विल्मर चढ़ा: सबसे अधिक फिसलने वाले अडानी के शेयरों में से एक अडानी विल्मर ने अपने निवेशकों का तेल निकाल लिया है। पिछले एक साल में इसने करीब 43 फीसद का नुकसान पहुंचाया है। अडानी विल्मर के निवेशक अब नुकसान से धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। यह स्टॉक आज 2 फीसद से अधिक ऊपर 347.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 

एक हफ्ते में 24 फीसद से अधिक की छलांग

एक साल अडानी ट्रांसमिशन, जिसका नाम बदलकर अब अडानी एनर्जी सॉल्यूशन कर दिया गया है, 67 फीसद टूटकर 905.95 रुपये पर आ गया है। आज यह करीब 6 फीसद ऊपर है। पिछले एक हफ्ते में इसने 24 फीसद से अधिक की छलांग लगाई है। दूसरी ओर एससीसी भी आज करीब 5 फीसद की तेजी के साथ 1987 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अंबुजा सीमेंट भी आज 5.42 फीसद चढ़कर 466.10 रुपये पर पहुंच गया है। इसने 5 दिन में करीब 10 फीसद की छलांग लगाई है। एनडीटीवी भी आज 3.63 फीसद ऊपर 227.05 रुपये पर है। 23 नवंबर के बाद से यह करीब 18 फीसद उछला है।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva