March 16, 2024   gpsahu



बिलासपुर में हुआ श्री राम निःशुल्क बर्तन बैंक का शुभारंभ!

विश्वाधारम समाजसेवी संस्था के संचालक चंद्रकांत साहू ने की पहल

बैंक अब महज रूपयों -पैसों के लेन देन तक सीमित नहीं रह गया। कुछ नया करने की सोच रखने वाले लोगों ने इस अवधारणा को बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया है। अब तक कपड़ा बैंक या रोटी बैंक तो सुना ही होगा आपने, आज जानिए बर्तन बैंक के बारे में। यह अपनी तरह का ऐसा बैंक है जिससे न सिर्फ आप बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होगा। नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को बढ़ावा देने वाले सामाजिक संस्था विश्वाधारम के अध्यक्ष चंद्रकांत साहू ने यह पहल की है। 


आज बिलासपुर संभाग का पहला निःशुल्क बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्रयास अकादमी के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है और यह एक दिन प्लास्टिक से मुक्ति के लिए जन आंदोलन बनेगा। उन्होंने आने वाले समय में इस सेवा को और आगे बढ़ाने पर जोर भी दिया। इस आयोजन में विशिष्ठ अतिथि विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन, मुख्य सामग्री प्रबंधक रेलवे नवीन सिंह, प्रयास अकादमी के संचालक सचिन यादव, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रणव शर्मा, वंदे मातरम मित्र मंडली संयोजक महेंद्र जैन, समाज सेवी कमल छाबड़ा, श्रद्धा रानी साहू आदि सम्मिलित हुए! संस्था प्रमुख चंद्रकांत साहू ने बताया कि छोटे -छोटे मांगलिक कार्यों में लोग थर्माकोल और प्लास्टिक के बर्तन उपयोग करते हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। हमने बर्तन बैंक की शुरुआत इस तरह के प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से की है। यह सुविधा खासतौर से उन लोगों के लिए है जो इसका इस्तेमाल करने के बाद स्वयं भी नो प्लास्टिक मिशन को बढ़ावा दें।

बर्तन बैंक का संचालन बहतराई चौक बिलासपुर से किया जायेगा।


श्री साहू ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर इस बैंक को संचालित किया जाएगा। इसमें उन्होंने लोगों का सहयोग चाहा है, क्योंकि कोई भी काम बिना जन भागीदारी के सफल नहीं होता। वे चाहते हैं कि इस बैंक का विस्तार यहां के लोग ही करें। छोटी पहल से बड़ी कामयाबी मिलती है। बर्तन बैंक के शुभारंभ के अवसर पर वंदे मातरम मित्र मंडली के द्वारा 21000 ₹ व रोटी बैंक बिलासपुर की ओर से 3100 ₹ का सहयोग सेवा के विस्तार हेतु दान किया गया। बर्तन बैंक की यह सेवा कोई भी आम जन 24 घंटे पूर्व बुकिंग करा के ले सकता है। इसके लिए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर 9827767903 के माध्यम से संपर्क कर सकता है। 

आज के कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रों में सेवारत समाज सेवियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रयास पब्लिक स्कूल की उप प्राचार्य श्रीमती शांति मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में अनुराग जी, जितेंद्र जी, कुलदीप जी, गोपाल जी, रंजीता जी का भरपूर सहयोग रहा।

वर्तमान में संस्था के पास कुल 551 नग थाली, ग्लास और चम्मच का सेट निःशुल्क हेतु उपलब्ध है।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva