बांका : बिहार के बांका पुलिस लाइन में तैनात जवान मिथिलेश पासवान का मुंगेर जिले के गांव कालारामपुर निवासी करिश्मा कुमारी से पिछले 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मिथिलेश शादी की बात टाल रहा था। करिश्मा या उनके परिवार वाले जब भी शादी की बात करते थे तो वह मना कर देते थे या वहां से चले जाते थे।
प्रेमी सिपाही के धोखे से तंग आकर शुक्रवार 24 जून 2022 को करिश्मा अपने परिवार के साथ एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के पास पहुंची. मामले की जानकारी होने के बाद बांका एसपी ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया. दोनों की शादी शनिवार की देर शाम मंदिर में हुई। जहां प्रेमी और प्रेमिका दोनों के परिजन मौजूद थे।
बताया जाता है कि एसपी के निर्देश के बाद भी शुक्रवार की रात बांका थाने में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. एसपी ने नगर थाना प्रभारी को शादी के निर्देश दिए। शनिवार की दोपहर नगर थाना प्रभारी सुजीत वारसी द्वारा दोनों की शादी का रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीयन कराया गया.
इसके बाद मिथिलेश ने कोर्ट परिसर में शिव मंदिर में सैकड़ों लोगों के सामने करिश्मा का हाथ थाम लिया और दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से की गई. यहां करिश्मा अपने प्यार को पाकर बेहद खुश हुई। इस शादी में मिथिलेश के बड़े भाई सौरव भी पहुंचे थे। दोनों परिवारों ने नए जोड़े को विदाई दी।
करिश्मा के पिता ने बताया कि दोनों के बीच 6 साल से अफेयर चल रहा था। मिथिलेश के भाई ने कहा कि छोटे भाई की खुशी में ही सबकी खुशी है.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva