July 01, 2022   admin



56 वर्ष की IAS शैलबाला मार्टिन ने 57 वर्ष के पत्रकार राकेश पाठक से रचाई शादी

भोपाल। मध्य प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर शैलबाला मार्टिन ने 56 साल की उम्र में 57 साल के पत्रकार राकेश पाठक के साथ शादी रचा ली है । यह विवाह 24 अप्रैल 2022 को संपन्न हुआ। इसकी जानकारी वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक ने करीब 2 माह बाद 30 जून 2022 को सोशल मीडिया पर विवाह की तस्वीरों को पोस्ट कर सार्वजनिक किया है।

बता दें वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर शैलबाला मार्टिन मध्यप्रदेश शासन में महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। राकेश पाठक मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह विभिन्न समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। शैलबाला मार्टिन इन दिनों राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में एडिशनल सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ हैं। स्वभाव से शैलबाला मार्टिन और राकेश पाठक दोनों की साहित्यिक अभिरुचि है। वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक की पत्नी का निधन 2015 में हो चुका है। 

READ MORE : 56 साल की उम्र में आईएएस अफसर शैलबाला ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक से किया अफेयर

उन्होंने शैलबाला के साथ यह दूसरी शादी की है। शैलबाला मार्टिन अब तक अविवाहित रहीं। बकौल शैलबाला मार्टिन उन्हें अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति पसंद नहीं आया था जिसके साथ वह शादी कर सकें। वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक उनके संपर्क में आए तो वह उनकी हो गईं और उन्होंने राकेश पाठक के साथ शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों के इस फैसले से दोनों पक्ष के परिजन भी संतुष्ट रहे।

READ MORE : IAS शैलबाला ने फेसबुक पर आमार सखा जाजाबोर डॉ राकेश पाठक लिखकर दी अफेयर की जानकारी

इसके बाद 2 अप्रैल 2022 को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके राकेश पाठक और शैलबाला मार्टिन ने दोनों के बीच के संबंधों को सार्वजनिक किया था। अब उन्होंने 24 अप्रैल 2022 को शांतिपूर्ण तरीके से विवाह कर लिया। इसकी तस्वीरें राकेश पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विवाह की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। सोशल मीडिया पर खासकर मध्यप्रदेश के प्रशासनिक हल्के में यह विवाह सुर्खियों में रहा है।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva