May 02, 2022   admin



हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने लवीव शहर पहुंचकर असहाय बच्चों से मिलीं

एंजेलिना जोली ने असल जिंदगी में भी बहादुरी का नमूना दिखाया 

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। जंग में रूसी मिसाइलों और रॉकेटों के हमले से यूक्रेन के शहर तबाह हो रहे हैं। हर कोई यूक्रेन से बाहर भाग रहा है, लेकिन फिल्मों के सुनहरे पर्दे पर बहादुर महिला की छवि रखने वाली हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने असल जिंदगी में भी बहादुरी का नमूना दिखाया है।

जोली 1 मई 2022 को यूनाइडेट नेशन की गुडविल अंबेसडर के तौर पर यूक्रेन के लवीव शहर पहुंचीं हैं, जो आजकल रूस के लगातार हमलों की चपेट में है। हालांकि उनके यूक्रेन पहुंचने का कारण नहीं पता चला है, लेकिन सामने आए कई वीडियो में युद्धपीडि़तों से मिलकर उनका साहस बढ़ाती दिखाई दी हैं।

उनकी लवीव में मौजूदगी के दौरान भी रूसी सेना ने शहर पर हमला किया, जिससे बचने के लिए एंजेलिना जोली को भी बम शेल्टर का सहारा लेना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो यूक्रेनी न्यूज साइट्स पर सामने आया है, जिसमें लवीव शहर पर बमबारी का सायरन बजने के बाद एंजेलिना भी बम शेल्टर में शरण लेने के लिए भागती नजर आई हैं। एंजेलिना जोली ने उन बच्चों से मुलाकात की, जिनके माता-पिता या तो बिछड़ गए हैं या युद्ध में मारे गए हैं।

यूक्रेन के सपोर्ट में हैं एंजेलिना

रिपोट्र्स के मुताबिक, एंजोलिना यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजीस की स्पेशल एन्वॉय के रूप में सालों तक काम किया है। यहां भी वे स्पेशन एन्वॉय के तौर पर ही पहुंची हैं। वे लवीव शहर के बोर्डिंग स्कूल भी गईं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और सेल्फी भी ली। साथ ही उन्होंने युद्ध में बेघर हुए लोगों और कर्मटोस्र्क स्टेशन पर हमले में घायलों से भी मुलाकात की। साथ ही वह उन स्वयंसेवकों से भी मिलीं, जो यूक्रेन से निकाले गए लोगों को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शुरुआत से ही यूक्रेन के सपोर्ट में खड़ी रही हैं।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva