May 11, 2023   gpsahu



पाक सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को बताया अवैध, एक घंटे में अदालत में ...

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे हंगामे के बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है. आठ दिनों की NAB की रिमांड पर भेजे गए इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालत के सामने एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया है.

बता दें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद भी पाकिस्तान जल रहा है. पीटीआई कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है. वहीं अनेक स्थानों में बिगड़ते हालात के बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है. हिंसक झड़प में कई मौतें होने की भी खबर है. पीटीआई के एक और नेता फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हो रहा हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी बीच राजस्थान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

USA में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के पूर्व अध्यक्ष जॉनी बशीर ने आरोप लगाया कि बिना किसी वॉरंट और चार्ज के इमरान खान को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि हम वैश्विक समुदाय और नेता से जो यह देख रहे हैं. उन्हें कहना चाहते हैं इस मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाएं और इस मुद्दें को देखें. हम पाकिस्तान में सिविल वॉर नहीं चाहते हैं.

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva