पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, लेकिन पैसा नहीं होने से परेशानियां जरूर हो सकती हैं। जब जरूरत से ज्यादा पैसे हो जाए तो आप अपनी आजादी भी खो बैठते हैं। अगर पैसा आपकी चिंता का सबब बन रहा है तो आपको जिंदगी को रीस्ट्रक्चर करना होगा। दुनिया के अल्ट्रारिच लोगों के साथ भी ऐसा ही है। अरबों डॉलर के बावजूद क्या वाकई एलन मस्क सुखी हैं? मई 2021 में दुनिया के 10 सबसे अमीर पुरुषों के कुल 13 तलाक हो चुके थे। इनमें शामिल वॉरेन बफे, बिल गेट्स, जेफ बेजोस अपनी अरबों डॉलर की नेटवर्थ के कारण विवाह-संबंधों में नाकाम रहे? ऐसा जरूरी नहीं, लेकिन जिन चीजों ने उन्हें इतना सफल बनाया है, उन्होंने उनके जीवन के दूसरे आयामों को भी दुखमय तो किया ही है।
मैं कभी भी वैसा व्यक्ति नहीं बनना चाहूंगा, जो अपने जीवन में हर सप्ताह संघर्ष कर रहा है, लेकिन यकीनन मैं मस्क भी नहीं बनना चाहूंगा। क्या आप मस्क की जगह पर होना चाहेंगे? उनकी नेटवर्थ 20.56 लाख करोड़ रुपए है। इतने पैसों में आप जहां चाहे रह सकते हैं। लेकिन अगर आप सच में ही मस्क की जगह पर होना चाहते हैं तो एक मिनट रुकें और टेस्ला CEO के साथ 2018 में न्यूयॉर्क टाइम्स के इस इंटरव्यू के अंश को पढ़ें।
मस्क ने 17 साल में कभी छुट्टी नहीं ली, हफ्ते में 120 घंटे काम करते हैं....वहीं वॉरेन बफे पत्नी से 27 साल दूर रहे

अरबों डॉलर के बावजूद क्या वाकई एलन मस्क सुखी हैं?
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva