May 13, 2023   gpsahu



विदेशी पोर्टफोलियो का बढ़ा निवेश, जानिए भारत में तेजी से क्यों बढ़ रहा इनवेस्टमेंट ?

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक इस समय भारतीय इक्विटी बाजार में जबरदस्त भरोसा दिखा रहे हैं. साल 2023 के मार्च और अप्रैल महीने में भारी निवेश के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई के पहले 9 दिनों में करीब 2.2 अरब डॉलर का निवेश किया है. मार्च से मई तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक कुल 4.5 अरब डॉलर भारत में विदेशी निवेश आया है.

भारत पर भरोसा

भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से घरेलू बाजार पर चलती दिख रही है. चालू वित्त वर्ष में, देश के लगभग 6% की दर से बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा और भी कई बुनियादी बातें हैं. जहां भारत सुधार कर आगे बढ़ रहा है. जो विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.

ब्याज दर और मुद्रास्फीति

भारत में ब्याज दर पर नजर डालें तो यह अपने उच्चतम स्तर (चरम) के करीब पहुंचती नजर आ रही है. महंगाई के मोर्चे पर भी कुछ नरमी नजर आ रही है.

वित्तीय क्षेत्र स्थिर

जहां एक तरफ पश्चिमी दुनिया में कई बैंक फेल होते नजर आ रहे हैं, खासकर अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में कई बैंक धराशायी हो गए हैं. जिससे दुनिया भर में बैंकिंग सिस्टम की चिंता बढ़ गई है. दूसरी ओर, भारत का वित्तीय क्षेत्र इन सबसे दूर स्थिर नजर आ रहा है.

बढ़ा हुआ कैपेक्स

वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों के बावजूद भारत में सरकार और निजी दोनों क्षेत्रों से पूंजीगत व्यय देखा जा रहा है. जिससे भारत को उबरने में मदद मिल सकती है.

निवेश जारी रहेगा!

ऐसी संभावना है कि आने वाले समय में भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) का निवेश बढ़ता हुआ दिखाई दे. भारत में रिलेटिव वैल्यूएशन के नजरिए से अच्छा दिख रहा है. दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स के मुकाबले भारत के मार्केट में प्रॉफिट ग्रोथ अच्छी दिख रही है.

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva