May 16, 2023   gpsahu



अमेजॉन ने फिर की छंटनी, भारत में अपने लगभग 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला- सूत्र

नई दिल्ली: Amazon India Layoffs: दुनिया भर की कंपनियों में जारी छंटनी के बीच दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन (Amazon) ने भारत में अपने लगभग 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है. इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने कहा है कि जिन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वह अलग-अलग वर्टिकल से जुड़े हैं.

अमेजॉन में छंटनी (Amazon Layoffs 2023) का यह नया दौर मार्च में सीईओ एंडी जेसी द्वारा घोषित व्यापक छंटनी का हिस्सा है, जिससे लगभग 9,000 कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया जारी है. जिसमें मुख्य रूप से वेब सर्विस के साथ-साथ ह्यूमन रिसोर्स एंड सपोर्ट डिपाटमेंट के कर्मचारियों की छंटनी हो रही है. इस छंटनी को लेकर सूत्रों का कहना है कि इसमें प्रभावित कुछकर्मचारी भारत से काम करने वाली अमेजॉन की वैश्विक टीमों से जुड़े हैं.

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva