नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की खबर आ रही है. भू-विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो किरेन रिजिजू को सौंपा जा रहा है. अर्जुन राम मेघवाल, को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.
किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से आते हैं. पिछले कुछ समय से वह और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे. किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है. देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं. इसके अलावा भी कुछ सख्त टिप्पणियां उन्होंने की थी.Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva