May 18, 2023   gpsahu



आरईसी के नेट प्रोफिट में 33 फीसदी का इजाफा

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 3,065.37 करोड़ रुपये रहा. आरईसी ने शेयर बाजार को बताया, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2,301.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

कंपनी की कुल आय मार्च, 2022 के 9,655.99 रुपये से बढ़कर मार्च, 2023 में 10,254.63 करोड़ रुपये हो गई. पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 11,166.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 10,035.70 करोड़ रुपये था.

कंपनी की आय वित्त वर्ष 2021-22 के 39,339.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 39,520.16 करोड़ रुपये हो गई.
 

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva