वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर अमेरिक की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दो वर्षों के दौरान दुनिया भर में कोविड का विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। हां, हमने उल्लेखनीय प्रगति जरूर की है। लेकिन सतत कार्रवाई के बिना जीवन और आजीविका पर खतरा बना रहेगा।
उन्होंने कहा है कि आगे और अन्य स्वास्थ्य संकट भी आएंगे। इसलिए आइए इस काम को अभी करें। उन्होंने कहा कि पिछले सितंबर में हमारी बैठक के बाद से दुनिया भर में 5 बिलियन से अधिक टीका खुराक दी जा चुकी है। इसी के साथ वैश्विक टीकाकरण दर 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। यह प्रगति हमारे सामूहिक संकल्प को सिद्ध करती है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva