वाशिंगटन। अमेरिका आसियान विशेष शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड स्टेट गवर्नमेंट आर्गनाइजेशन के सेक्रेट्री एंटोनी बिनेकेन ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रिटेनो मारसुड़ी से मुलाकात की।
उन्होंने इंडोनेशिया द्वारा जी20 की मेजबानी के साथ-साथ अपने आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के बारे में चर्चा की।
एंटोनी बिनेकेन ने कहा कि गठबंधन का प्रत्येक सदस्य रूसऔर यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की यथाशीघ्र समाप्ति चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जब तक जरूरी हुआ, यूक्रेन को सुरक्षा सहायता देते रहने, अपने प्रतिबंधों एवं निर्यात नियंत्रणों को जारी रखने और रूस पर कूटनीतिक दबाव बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के बंदरगाहों को अवरुद्ध कर रहा है; उसके खेतों, गोदामों, सड़कों, उपकरणों को नष्ट कर रहा है। यह न केवल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि इसका उद्देश्य शेष विश्व को पीड़ा देना भी है।
चर्चा के दूसरे सत्र में, बिनकेन ने आगामी महीनों में अगली रणनीतिक अवधारणा जारी करने हेतु तैयारियों पर चर्चा की।
पुतिन और उनके समर्थकों को जवाबदेह ठहराते हुए यूक्रेन का साथ देते रहने की योजना पर जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के अपने समकक्षों के साथ भी बिनकेन ने विचार-विमर्श किया। साथ ही ईरान के साथ जेसीपीओए समझौते के परस्पर पूर्ण कार्यान्वयन हेतु अपने प्रयासों पर भी चर्चा की।
Also Read : पुतिन पर दबाव बनाने यूरोपीय संघ ने उनकी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा को प्रतिबंधों वाली सूची में डाला
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva