June 04, 2023   gpsahu



कबीर प्राकट्य उत्सव मनाया गया

अतिथियों ने कहा, संत कबीर मानवता के संरक्षक और प्रचारक थे!

रायपुर। सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव समिति, नवयुवक मंडल एवं आमिन माता महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में सद्गुरु कबीर साहेब का 625 वां प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों के कबीर कुटियों में गुरु महिमा पाठ एवं आरती पूजा के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे कबीर चौक रामनगर से रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय ने सत्यनाम का ध्वज दिखाकर रवाना किया। उसके बाद शोभायात्रा बढ़ई पारा कबीर कुटी से निकलकर तात्यापारा, कंकाली पारा, बूढ़ा तालाब होते हुए नगर निगम से कबीर चौक और आकाशवाणी पहुँची, जहाँ सद्गुरु कबीर साहेब जी की आरती पूजा की गई।


     

ज्येष्ठ पूर्णिमा कबीर प्राकट्य दिवस की सभी पाठकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!


गगन मंडल से उतरे, सतगुरु सत्य कबीर! 

जलज मांहि पौढ़न किए, सब पीरन के पीर !!




इस शोभायात्रा का स्वागत कांग्रेस नेता पंकज शर्मा जी के द्वारा किया गया। इसके अलावा नारायण पंथ, मानिकपुरी समाज तथा रामनगर परिक्षेत्र साहू समाज ने भी का स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल शहीद स्मारक भवन रायपुर में सन्त रतन साहेब तुलसी वाले की सत्संग मंडली ने भजन प्रस्तुत किया। सन्त पवन साहेब के द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब के प्रेम, क्षमा एवं मानव हित संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुखदेव राम साहू "सरस" ने अपने उदबोधन में सद्गुरु कबीर साहेब को महान युग पुरूष बताया औऱ वे सन्त से सद्गुरु के रूप में विश्व विख्यात हुए। कबीर साहेब ने मानवता वादी दृष्टिकोण अपनाया, जिससे विश्व बंधुत्व का संदेश प्रतिष्ठित हुआ। उन्होंने प्रेम व बंधुत्व के माध्यम से ऊंच नीच, छुआछूत एवं आडम्बर को खत्म किया और प्रेम वर्तमान से करने की सीख दिए।



इस अवसर पर महंत गण झग्गर दास साहेब,भागदास साहेब, हेमदास साहेब, डोमन दास साहेब एवं नागपुर वाले सुरेश दास साहेब अम्लेश्वर कबीर आश्रम रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव समिति के संयोजक प्रशांत शर्मा, अध्यक्ष डॉ के आर साहू, उपाध्यक्ष प्रीतम मानिकपुरी, संतोष वर्मा, छोटू साहू, माखनलाल साहू, छन्नूलाल साहू, सचिदानन्द साहू, नारायण लाल साहू, डॉ आर डी मानिकपुरी, भागवत साहू, माधवदास मानिकपुरी, ओमप्रकाश मनिकपुरी एवं सभी क्षेत्रीय इक्कीस समिति के पदाधिकारी एवम सद्गुरु के नेमी प्रेमी जन उपस्थित होकर सद्गुरु के मानव हित संदेश को प्रवचन और भजन के माध्यम से श्रवण किए। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद साहू एवं सुमेरी साहू ने किया।


 कार्यक्रम के संयोजक एवं सुरति योग पत्रिका के प्रबंधक श्री प्रशांत शर्मा ने बताया कि संत कबीर साहेब की वाणी के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से पिछले 2002 से हर वर्ष सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है! उन्होंने कहा कि कबीर साहब ने "कबीरा खड़ा बाज़ार में.." और "ढाई आखर प्रेम का.." जैसी वाणी के माध्यम से मानवीय एकता, समता, प्रेम एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। कबीर पंथ में जाति पांति का कोई भेदभाव नहीं है! सभी आपस में मिलकर पर्व उत्सव मनाते, सत्संग करते तथा एक साथ भोजन भी करते हैं।


कबीर पंथ के प्रचारक श्री नारायण लाल साहू ने कहा कि आज सारा विश्व "दो पाटन के बीच में साबित बचा न कोई!" की अवस्था में फंसा हुआ है! इससे उबारने के लिए संत कबीर की वाणी ही दिशा दे सकती है! आज कबीर दर्शन ही मानवता को बचा सकता है |

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva