July 25, 2024   gpsahu



गायत्री गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंजाखार/ पोंडी में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया

सद्गुरु से आत्म जागरण का आदेश निर्देश लेकर जीवन को सफल बनाएं: आचार्य गंगाराम साहू


गायत्री गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंजाखार पोंडी, जिला कबीरधाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ तथा महाप्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद गीत, संगीत व प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया। 


इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा और संगीत विशारद कु. भारती साहू ने गायत्री परिवार का प्यारा भजन "गुरुवर तुम्हीं बता दो, किसकी शरण में जाएं" और अनूप जलोटा द्वारा गया हुआ गीत "ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन" प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वदेशी प्रचारक और योगगुरु आचार्य लेखूराम ने कहा कि जब से सृष्टि का शुभारंभ हुआ, तब से गुरुपर्व मनाया जा रहा है.. जब हमें किसी से कुछ वस्तु प्राप्त होता है, तो हम उसके प्रति कृतज्ञ होते हैं। गुरु से तो हमें स्वयं को जानने पहचानने की बुद्धि मिलती है। गुरुजनों का हमारे जीवन में अभूतपूर्व और अतुलनीय योगदान है। इसलिए गुरु के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। संस्था के प्राचार्य हरीश कुमार साहू ने कहा कि हमें अपने जीवन को यज्ञमय बनाने की जरूरत है। वातावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ करना चाहिए। संस्था के प्रबंधक शत्रुहन वर्मा ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा, गुरु हमारे भीतर विचारों का सृजन करता है, इसलिए वह ब्रह्मा है, गुरु हमारे शुभ विचारों का पोषण करता है, इसलिए वह विष्णु है और गुरु हमारे भीतर के कुविचारों और द्वेष, दुर्गुण का नाश करता है, इसलिए वह रुद्र है। कार्यक्रम के संचालक और यज्ञाचार्य गंगाराम साहू ने कहा, गुरु हमारे संरक्षक और मार्गदर्शक होते हैं, हम उनसे जीवनविद्या सीखें और जीवन सफल बनाएं!


इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामेश्वर साहू, लोकगीत के रचनाकार और तबला वादक वीरेंद्र कुमार चंद्रसेन, गायत्री विद्या विस्तार समिति के पदाधिकारी सहित गायत्री परिजन श्रीमती आशा साहू, श्रीमती राही वर्मा, श्रीमती सुमन बाला साहू, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती मंदाकिनी साहू, धरम लाल साहू, गजानंद साहू, वेद प्रकाश साहू, भरत लाल साहू, शिक्षक गण सर्वश्री राजाराम वर्मा, सोनूराम साहू, मनोज वर्मा, पप्पूराम पटेल, श्रीमती लोचन यादव, श्रीमती रानू निषाद, श्रीमती सरिता लहरे, पप्पू साहू, अजय निर्मलकर, बाल कुमारी, भुनेश्वर साहू, नीत कुमार वर्मा, देवराज पटेल, चंद्रहास पटेल रूपेश पटेल उपस्थित रहे !

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva