बिलासपुर। एक महिला ने भालू पर जवाबी हमला कर अपने पति की जान
बचा ली। पति हमले से घायल हुआ लेकिन उसकी जान बच गई। घटना मरवाही इलाके के बंशीताल
ग्राम की है। सुबह के समय कृष्णपाल मरावी अपनी पत्नी के साथ खेत की ओर गया था। इस
दौरान एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। भालू ने कृष्ण पाल के हाथ को पंजे से दबोच
लिया। यह देखकर उसकी पत्नी कम्मा मरावी ने हिम्मत दिखाई और पीछे से जाकर भालू को
दबोच लिया और उसके बालों को नोच कर पति से छुड़ाने की कोशिश करने लगी। इस हमले से
घबराए भालू ने किसी तरह अपने को छुड़ाया और जंगल की ओर भाग गया।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva