June 06, 2023   gpsahu



इस कंपनी ने की पैसों की बारिश, 1 लाख के बन गए

Share Market News: सोमवार के कारोबार में हार्डविन इंडिया लिमिटेड के शेयर अपर सर्किट में बंद हुए। हार्डविन इंडिया लिमिटेड के शेयरों ने एक ही दिन में 10% की बढ़त दर्ज की है। पिछले पांच कारोबारी सत्र में ही हार्डविन इंडिया के शेयर 50 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

सोमवार को हार्डविन इंडिया के शेयरों ने 52 हफ्ते का नया हाई लेवल बनाया है और 51.40 रुपए पर पहुंच गया है। हार्डविन इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में हार्डविन इंडिया का रेवेन्यू करीब ₹30 करोड़ तक पहुंच गया था।

साल-दर-साल आधार पर इसमें 10% की कमी आई है। हार्डविन इंडिया का परिचालन मुनाफा मार्च तिमाही में 118 फीसदी की वृद्धि के साथ 5.66 करोड़ रुपये रहा। हार्डविन इंडिया लिमिटेड ने पिछले एक-दो साल में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।

20 जून 2022 को हार्डविन इंडिया के शेयर ₹11 के स्तर पर थे, जो 1 साल से भी कम समय में ₹51 के स्तर पर पहुँच गए हैं। इस तरह सिर्फ 1 साल की अवधि में हार्डविन इंडिया लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों को 300 फीसदी का रिटर्न दिया है।

2 साल की अवधि में हार्डविन के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हार्डविन इंडिया एक हार्डवेयर फिटिंग निर्माण कंपनी है और बिल्डर को संपूर्ण समाधान प्रदान करती है।

हार्डविन इंडिया मल्टी प्रोडक्ट और टेक्सटाइल के कारोबार में भी शामिल है। हार्डविन इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपए निवेश करने वालों को इस समय 97 लाख रुपए का बंपर रिटर्न मिल रहा है।

हार्डविन इंडिया भी पिछले एक साल में दो बार निवेशकों को बोनस शेयर दे चुकी है, अब कंपनी फिर से 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही है। साल 2020 में 5 जून को हार्डविन इंडिया के शेयर बीएसई पर करीब 9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर उस समय किसी ने हार्डविन इंडिया के शेयरों में निवेश किया होता तो उसके पास कुल 15606 शेयर होते।

8 जून 2018 को हार्डविन इंडिया लिमिटेड के शेयर ₹5 के स्तर पर थे, जो 2 जून को ₹623 के स्तर पर पहुँच गए। इसके बाद बोनस शेयर घोषित किए गए।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva