June 09, 2023   gpsahu



सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 70.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 75.72 डॉलर प्रति बैरल पर था. इस बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है तो कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर था. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.73 रुपये और डीजल की कीमत 94.33 रुपये प्रति लीटर है.

यहां फ्यूल रेट सस्ता हुआ

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 96.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लखनऊ में 1 पैसे की कमी के साथ 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे घटकर 96.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे घटकर 89.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ

गुरुग्राम में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 97.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 36 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर है.

अपने शहर में ईंधन की दरों की जाँच करें

आप देश में शहरवार ईंधन की कीमतों की जांच के लिए एसएमएस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक आरएसपी <डीलर कोड> को 9224992249 पर, एचपीसीएल ग्राहक एचपीपीआरआईसीई <डीलर कोड> को 9222201122 पर और बीपीसीएल ग्राहक <डीलर कोड> को 9223112222 पर एसएमएस कर सकते हैं.

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva