बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में कमी देखने को मिल रही है। आज सोने की कीमतों में हुए बदलाव के साथ फिर कीमतों में कमी दर्ज की गयी है। सोने की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बात करें चांदी की तो आज चांदी की कीमत में उछाला आया है। आपको बता दें, आज देश में सोने की कीमत (Gold Price) 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी आज देश में 74,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। अगर आप भी सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सोने के लिए आज आपको कल के मुकाबले कुछ कम पैसे खर्च करने होंगे, तो चांदी खरीदने के लिए आपको आज 500 रुपये प्रति किलो ज्यादा खर्च करने होंगे।
सोने की कीमत में आज बदलाव के साथ सोना थोड़ा सस्ता हुआ है, जिसके बाद आज 22 कैरेट सोने की कीमत 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब बात करें 24 कैरेट सोने की तो आज 24 कैरेट सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि कल यह 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस हिसाब से आज सोने की कीमतों में 70 रुपये की मामूली गिरावट आयी है।
चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी 74,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि कल चांदी की कीमत 73,500 रुपये प्रति किलो थी। यानी आज चांदी की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हुआ है।
सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता की ध्यान होना आवश्यक है और सोने कोई शुद्धता की सही पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है, जो सोने की सरकारी गारंटी की पहचान है। हॉलमार्क के द्वारा सोने की शुद्धता परखने के लिए अलग अलग कैरेट सोने पर अलग-अलग नंबर लिखे होते हैं, जिनमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आपको बता दें, सोना जितने अधिक कैरेट का होता है उसकी शुद्धता भी उतनी ही ज्यादा होती है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva