Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) में हो रहे बदलाव के बीच आज सोने की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया है। बीते दिनों सोने की कीमत (Gold Price) में कमी देखी गयी थी, लेकिन आज सोने की कीमत मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। चांदी की कीमत (Silver Price) की बात करें तो आज चांदी पर ब्रेक लगा है, जिसके बाद आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें, आज सोने की कीमत में हुए इजाफे के बाद सोना 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत आज 70,900 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन आज सोने महंगा हो गया है। आज 24 कैरेट सोना आज 100 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके बाद बात करें 22 कैरेट सोने की तो आज 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये महंगा हो कर 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। आपको बता दें, सोने की ये कीमतें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।
चांदी की कीमत की बात करें आज चांदी की कीमत में ब्रेक लग गया है और कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चांदी 70,900 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। बता दें, कल भी सर्राफा बाजार में चांदी की यही कीमत दर्ज की गयी थी।
सोने की शुद्धता चेक करने के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है। इस अलग-अलग कैरेट सोने पर अलग-अलग नंबर दिए जाते हैं, जिसमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 927, 27 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। सोने जितने ज्यादा कैरेट का होता है, उसकी शुद्धता उतनी ही ज्यादा होती है। वहीं, सर्राफा में सबसे ज्यादा 22 कैरेट सोने का करोबार होता है और ज्वैलर्स भी ज्यादातर 22 कैरेट सोने की ही बिक्री करते हैं, क्योंकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे कोई ज्वैलरी या आभूषण नहीं बनाए जाते हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva