July 03, 2023   gpsahu



प्रान्तीय वैश्य तैलिक साहू समाज छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न: कई अहम फैसले लिए गए!

जो पार्टी या प्रत्याशी ओबीसी वर्ग के हित में काम करेगा, संख्या के आधार पर नैतृत्व प्रदान करेगा संगठन उसको सपोर्ट करेगा।

रायपुर, रविवार 2-जुलाई/ प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक समाज के सभा भवन राम - जानकी मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहूजी ने समाज के समुचित विकास के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को संगठन से सक्रिय रुप से जुड़ने के लिए आव्हान किया है। इस बैठक में  भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा लखनऊ/ दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश नंदलाल शाहूजी नागपुर ऑनलाइन सम्मिलित हुए, उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा साथ ही राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी तन मन धन से सहयोग करेंगे। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी ने ऑनलाइन चर्चा में कहा कि समान भागीदारी और सामाजिक सुरक्षा से ही सामाजिक न्याय की परिकल्पना पूर्ण हो सकेगी, जिसके लिए ओबीसी के अंतर्गत आने वाले सभी लोगों को आजादी की दूसरी लड़ाई/ ओबीसी जन जागरण महा अभियान से जुड़ने का आवाहन किया। ओबीसी संयोजन समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय ओबीसी महासंघ श्री शत्रुहन सिंह साहू धमतरी ने कहा कि ओबीसी वर्ग को 52% भागीदारी ही हमारा लक्ष्य है और हमारा संगठन उसी प्रत्याशी या पार्टी को वोट करेगा जो ओबीसी हित की बात करेगा। वरिष्ठ समाजसेवी साहू रामलाल गुप्ता ने कहा कि आज सभी प्रगतिशील जातियां सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एक पहचान के साथ खड़ी हैं, हमारी जाति भी अपनी आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति करते हुए सभी क्षेत्रों में अपनी एक पहचान के साथ खड़ी हों इसके लिए हमें अपनी जाति में सभी क्षेत्रों में दिशायुक्त जागरूकता पैदा करने के लिए पूरी एकजुटता के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में एक मजबूत संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ना होगा।

"अभी नहीं तो कभी नहीं" के सिद्धांत को आधार बनाते हुए हम सभी छत्तीसगढ़ प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज के नेतृत्व में आगे बढ़ने का संकल्प लेवें। छत्तीसगढ़ संदेश के संपादक पं. घनश्याम प्रसाद साहू ने समाज के सभी घटकों को एक मंच पर आने एवं अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दिया साथ ही उन्होंने कहा कि साहू समाज के लोग बड़े से बड़ा सामाजिक सेवा कार्य अवश्य करते हैं लेकिन उनको मीडिया कवरेज नहीं मिलता, अतः इस दिशा में जागरूक होने की जरूरत है ताकि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पूरा सहयोग मिल सके! आर्थिक मजबूती के लिए उन्होंने नियमित रूप से अंशदान जमा का प्रस्ताव रखा। प्रांतीय महिला प्रभारी श्रीमती रेखा दिनेश साहू ने महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए आयोजनों में उपस्थित होकर सहयोग करने के लिए जागरूक महिलाओं का आह्वान किया, साथ ही आगामी महिला महासम्मेलन में भागीदारी हेतु आमंत्रित किया। नंदकुमार साहू बलौदा बाजार ने कहा कि समाज को एकजुट करने और मार्गदर्शन के लिए हमारे पास बेस्ट लीडर अशोक साहू हैं। हम उनके नेतृत्व में संगठन को विस्तार देंगे और समाज हित में कार्य करेंगे। वरिष्ठ सदस्य अशोक अजनबी ने कहा कि संगठन बेहतर कार्य कर रहा है और हमारा सहयोग हमेशा रहेगा।




बैठक में संगठन के विस्तार, आर्थिक समृद्धि, सामाजिक नेतृत्त्व, भवन के उपयोग एवं रखरखाव हेतु, महिला महासम्मेलन हेतु आयोजन समिति, बौद्धिक संगोष्ठी करने संबंधी अनेक एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई! सभा में हर तीसरे महीने अलग अलग जिले में प्रांतीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बैठक रखने का प्रस्ताव भी किया गया, ताकि सामाजिक जागरूकता पैदा की जा सके। संगठन की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए छोटी राशि नियमित रूप से समाज के नाम पर निकालने पर चर्चा की गई। इस हेतु पूरे छत्तीसगढ़ से दस हजार सदस्य बनाने का संकल्प पारित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में उस व्यक्ति या पार्टी को ही वोट देने पर चर्चा हुई जो कि खासतौर से ओबीसी वर्ग के हक अधिकार के लिए कार्य करे। 




इस बैठक में छग प्रान्त के सभी जिलों से समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए।प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक साहू, सह सचिव परमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष विनोद साहू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साहू,मनोजकांत साहू महासमुंद, गोपाल जैस, कामता प्रसाद साहू, सुदेश साहू, राजेश अमरनाथ साहू, घनश्याम साहू, विनय साहू, पं. घनश्याम प्रसाद साहू, साहू रामलाल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, नारायण लाल साहू, प्रो. घनाराम साहू, इंजी. टीकाराम साहू, इंजी. नारायण साहू रायपुर, रमेश साहू, विक्की साहू, सन्नी साहू, शेखर साहू महासमुंद, अनिल साहू, संतोष साहू, संस्था संरक्षक लखनलाल साहू जी, अजय साहू, अशोक साहू दुर्ग, रमाकांत जी गंगाप्रसाद जी, लल्लन गुप्ता जी, विनोद गुप्ता जी भिलाई, नंदकुमार साहू, लक्ष्मी साहू बलौदा बाजार, सुरेश साहू खरसिया, राम कुमार कोरबा, रेखा दिनेश साहू, अनिता साहू, पुष्पा साहू राजनांदगांव, रविशंकर साहू बालोद, शैलेन्द्र गुप्ता लखनपुर, रामसेवक गुप्ता बलरामपुर, यामिनी साहू पिथौरा, पार्वती साहू अभनपुर, अंजना साहू, रोशनी साहू राजनांदगांव, अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू, प्रबोधक शैलेंद्र कुमार साहू शिक्षक, पूर्णकालिक प्रचारक टिकेश्वर साहू धमतरी, कुसुम साहू, तुलसी साहू, शिवचंद जी, रागिनी साहू महासमुंद, रज्जन साहू, राजेश साहू, अनिल साहू, अभिषेक साहू, गौरव साहू दुर्ग, आकाश साहू, अशोक साहू गुढियारी रायपुर, योगिता साहू, रीना साहू, कल्पना साहू, नीलम साहू, रीता साहू, रश्मि साव, सरिता अशोक साहू रायपुर, संदीप साहू रायपुर, संध्यारानी साहू, सोनी साहू आरती मनीषकांत साहू, रूपकुमारी साहू उर्मिला अमृतलाल साहू महासमुंद  मनीषा महाजन भिलाई, उषा साहू, इंदू साहू, मीना कांति लाल साहू, उर्मिला साहू, संजना मुकेशकांत साहू, संकेत साहू,  महासमुंद, वरुण साहू, राकेश साहू, सुनील साहू, रवि साहू, शिरीष साहू, परमेश्वर साहू, राजेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, रंजीत गुप्ता भिलाई सहित अन्य क्षेत्रों से समाज के लोग उपस्थित रहे!


Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva