July 04, 2023   gpsahu



सोना ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सोने की कीमत में आई कमी, चांदी हुई स्थिर, जानें...

Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में हो रहे उतार-चढ़ाव से बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सोने की कीमतों गिरावट जारी है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, आज सोने की कीमत (Gold Price) में कमी दर्ज की है। अब बात करें चांदी की तो चांदी की कीमतों पर आज ब्रेक लग गया है। यानी आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। आज देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 58,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी 71,900 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

सोने की कीमत 

सोने की कीमत में आज कमी दर्ज की गयी है, जिसके बाद आज 22 कैरेट सोना 54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत  54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 58,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 59,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस हिसाब से आज 22 कैरेट सोना 100 रुपये और 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता हुआ है।

चांदी की कीमत 

चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और चांदी आज भी कल की तरह 71,900 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

क्या है सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता चेक करने के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है। इस अलग-अलग कैरेट सोने पर अलग-अलग नंबर दिए जाते हैं, जिसमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 927, 27 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। सोने जितने ज्यादा कैरेट का होता है, उसकी शुद्धता उतनी ही ज्यादा होती है। वहीं, सर्राफा में सबसे ज्यादा 22 कैरेट सोने का करोबार होता है और ज्वैलर्स भी ज्यादातर 22 कैरेट सोने की ही बिक्री करते हैं, क्योंकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे कोई ज्वैलरी या आभूषण नहीं बनाए जाते हैं।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva