नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में रुपये की बढ़ोतरी की है। अब 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर दिल्ली में 1780 के दाम पर मिलेगा जो पहले 1773 का था। हैरानी की बात यह है कि कंपनियों ने पिछले दो महीने से लगातार लागत में कटौती कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी। जून के महीने में 83.5. की कटौती की गयी थी। बता दें कि घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत हैं।
अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय टैक्स के कारण सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घरेलू सिलेंडर की कीमत पर असर डालती हैं। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1882.50 हो गई है जबकि मुंबई में कीमत 1882.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में जो सिलेंडर पहले 1732 रुपये में मिलता था. कीमत में बढ़ोतरी के बाद 1937 अब 1944 की कीमत पर उपलब्ध होगी।वाणिज्यिक सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां आदि प्रतिष्ठानों में किया जाता है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva