नयी दिल्ली, 5 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बर्लिन में चल रही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। खडगे ने कहा “विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप, 2023 में भारत की महिला शक्ति ने इतिहास रच दिया। ज्योति सुरेखा वेन्नम जी, परनीत कौर जी और अदिति गोपीचंद स्वामी जी की कम्पाउंड टीम को गोल्ड जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ये हम सबके लिये गौरव का क्षण है। चक दे इंडिया, जय हिन्द। जय भारत।” गौरतलब है कि भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में यह स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में मैक्सिकन टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफिया हर्नांडेज़ जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया था।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva