August 07, 2023   gpsahu



वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में 11 प्रतिशत से अधिक का उछाल

नई दिल्ली:  पेटीएम ब्रांड के तहत सेवाएं देने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया. कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा के एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी से पेटीएम में 10.30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा के बाद शेयर में उछाल आया है. यह सौदा नकदी रहित होगा.

बीएसई में कंपनी के शेयर का मूल्य 11.57 प्रतिशत बढ़कर 887.55 रुपये पर पहुंच गया. एनएसई में शेयर का मूल्य 11.43 प्रतिशत बढ़कर 887.70 रुपये रहा.

सौदे के अनुसार, शर्मा अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली विदेशी इकाई रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी के जरिए एंटफिन से पेटीएम में 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे . शर्मा को हस्तांतरित की जाने वाली हिस्सेदारी का आर्थिक अधिकार एंटफिन के पास ही रहेगा.

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, ‘‘ इस अधिग्रहण के लिए कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही शर्मा द्वारा सीधे या अन्यथा कोई गिरवी, गारंटी या अन्य मूल्य आश्वासन प्रदान किया जाएगा.''

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva