टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में 25 मई 2022 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दक्षिण टेक्सास के राब एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई। शूटर की उम्र 18 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटर को मार गिराया गया है। यह जानकारी टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने दी है। गवर्नर ने इस घटना को टेक्सास के इतिहास में सबसे बड़ी गोलीबारी में से एक बताया। यह घटना टेक्सास के उवाल्डे में हुई। हमलावर का नाम साल्वाडोर बताया जा रहा है।
गवर्नर एबट ने और जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारी उवालदे के राब एलीमेंट्री स्कूल में बंदूक और राइफल लेकर घुसा था। शूटर एक समुदाय का निवासी था जो सैन एंटोनियो से लगभग 85 मील (135 किलोमीटर) पश्चिम में है। राब एलीमेंट्री स्कूल में सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva