September 23, 2023   harshad



भारत और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ती दोस्‍ती पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची

इस्‍लामाबाद । भारत और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ती दोस्‍ती पर पाकिस्‍तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल हक काकर को बहुत तीखी मिर्ची लगी है। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री अमेरिका के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने पश्चिमी देशों के खिलाफ जमकर भड़ास न‍िकाली है। काकर ने कहा कि पश्चिमी देश भारत के दक्षिणपंथी नेतृत्‍व की हकीकत समझने में फेल रहे हैं। पाकिस्‍तानी पीएम का यह बयान उस समय पर आया है जब कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ बिना किसी ठोस सबूत के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्‍तानी संगठन और खालिस्‍तानी एक-दूसरे को बढ़ावा दे रहे हैं। 

पता चला है कि पाकिस्‍तानी चाहते हैं कि खालिस्‍तानी पाकिस्‍तान के कश्‍मीर अजेंडे को आगे बढ़ाए। वहीं खालिस्‍तानी अपने आंदोलन में पाकिस्‍तान का साथ चाह रहे हैं। पाकिस्‍तानी पीएम ने खालिस्‍तानी आतंकी निज्‍जर की हत्‍या को हिंदुत्‍व की व‍िचारधारा से जोड़ दिया। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे पाकिस्‍तानी पीएम ने कहा कि निज्‍जर की हत्‍या के फैक्‍ट को आर्थिक और रणनीतिक कारणों से कई पश्चिमी देशों ने अनदेखा कर दिया है। पाकिस्‍तान में हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण के बीच काकड़ ने आरोप लगाया कि हिंदुत्‍व से प्रेरित होकर भारत में मुस्लिम व‍िरोधी अतिवाद चल रहा है।

पाकिस्‍तानी पीएम ने कहा कि यह अमेरिका सहित पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। दरअसल, पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री अमेरिका की जमीन से बाइडन प्रशासन पर निशाना साध रहे थे। अमेरिका लगातार भारत के साथ रिश्‍ते मजबूत कर रहा है ताकि चीन की बढ़ती दादागिरी को रोका जा सके। भारत ने हाल ही में जी20 का सफल आयोजन करके अपनी वैश्विक भूमिका को साब‍ित किया है। जी 20 सम्‍मेलन का सफलतापूर्वक होना पाकिस्‍तान को रास नहीं आ रहा है। इसके पहले पाकिस्‍तान के व‍िदेश मंत्रालय ने भी भारत के खिलाफ जहरीले आरोप लगाए थे। बात दें कि पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्‍तानी आतंकी भारत में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं पाकिस्‍तान के समर्थन से ही खालिस्‍तानी दुनियाभर के कई देशों में जनमत संग्रह करा रहे हैं। 

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva