आज छग की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म "मेरी मां कर्मा" की टाईटल वीडियो रिलीज हुई।पिछले दिनों फिल्म का इमेज/ पोस्टर ब्यावरा मप्र में रिलीज हुआ था। यह ऐतिहासिक फिल्म आने वाले 5 अप्रैल 2024 को देश के सभी सिनेमा घरों में प्रदर्शित होंगी।
फिल्म के निर्माता डॉ डीएन साहू ने बताया कि इस फिल्म के टाइटल वीडियो रिलीज होने पर पूरे देश से बधाई और शुभ कामनाएं मिल रही हैं, जिससे इस फिल्म के पूरी तरह सफल होने की उम्मीद है! हम साफ सुथरी फिल्म देकर समाज को नई दिशा देना चाहते हैं। पिछले काफ़ी सालों से किसी संत के जीवन संघर्षों पर आधारित फ़िल्म नहीं आई है। इसलिए इस फ़िल्म का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं! उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म की लागत लगभग 10 करोड़ होगी। फ़िल्म में पार्टिसिपेट करने और अपने हुनर को दिखाने के लिय उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रोफेशनल कलाकारों को आमंत्रित किया है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग मुंबई में होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ चुने हुए स्थलों में भी शूटिंग के लिए रेकी की गई है। इसके लिए रेकी टीम लगातार कार्य कर रही है। प्री शूटिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है। डॉ साहू ने बताया कि मां कर्मा का इतिहास सामाजिक संघर्षों का रहा है। उनके जीवन का लगभग 50 वर्ष सम्पूर्ण भारत में जन सम्पर्क यात्राओं का रहा। मां कर्मा झांसी नगर के धनवान व्यवसायी साहू वंश की एक प्रतिष्ठित कुल की बेटी थी। उन्होंने मानवीय एकता और सामाजिक समता तथा न्याय के लिए कार्य किया है। उन्होंने राज सत्ता की अन्यायपूर्ण व्यवस्था और क्रूरता का विरोध किया था और धार्मिक क्षेत्र के पंडे पुजारियों के पाखंड का खण्डन किया था। आने वाले समय में फिल्म मेरी मां कर्मा के गीत हर महीने रिलीज किए जाएंगे।
फिल्म निर्माता डॉ. डीएन साहू ने सभी दर्शकों, शुभचिंतकों, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया है!
फिल्म से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों में सम्पर्क किया जा सकता है। डॉ. डीएन साहू 09039842336, उत्तरा कुमार साहू 083052 72158
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva