मुंबई . सोने के वायदा भाव की शुरुआत गुरूवार को लगातार
दूसरे दिन भी तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ
खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट
के साथ हुई।
सोने के वायदा भाव में तेजी
सोने के वायदा
भाव की आज भी शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर
सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की तेजी के साथ 60,148 रुपये के
भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये की तेजी के साथ
60,158 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,177 रुपये के
भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,121 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई
महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर
सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी की चमक फीकी
चांदी के
वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर
कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की गिरावट के साथ 72,217 रुपये के भाव पर खुला।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,183
रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,285 रुपये के भाव पर
दिन का उच्च और 72,002 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू
लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय
बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex
पर सोना 1963 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस
1964.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ
1961.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर
चांदी के वायदा भाव 23.51 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस
23.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 23.38
डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva