November 27, 2023   harshad



तुसी हरदीप सिंह निज्जर दे कातिल हो, US में राजदूत संधू से बदसलूकी; खालिस्तानियों ने धक्के दिए

न्यूयॉर्कविदेश में खालिस्तानियों ने एक बार फिर भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी की है। इस बार घटना अमेरिका की है, जहां राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों ने धक्का मुक्की कर दी। इतना ही नहीं उनके आसपास भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। सभी संधू पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश के आरोप लगा रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह की तरफ से जारी वीडियो में सुनाई दे रहा है कि भीड़ संधू को घेरे हुए है। उनके आसपास जमकर नारेबाजी हो रही है। भीड़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'तुसी हरदीप सिंह निज्जर दे कातिल हो।' निज्जर की कनाडा में जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भीड़ में घिरे सिंधू को बाहर निकालने की भी कई लोग कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सिंह ने लिखा, 'खालिस्तानियों ने गुरपतवंत की हत्या के असफल प्रयास में उनकी भूमिका और खालिस्तान रेफरेंडम कैंपेन पर निराधार सवाल पूछते हुए भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ धक्का मुक्की की कोशिश की।' कहा जा रहा है कि यह भीड़ SFJ की तरफ से भेजी गई थी।

उन्होंने लिखा, 'न्यूयॉर्क में हिक्सविल गुरुद्वारा में खालिस्तानियों की अगुवाई कर रहे हिम्मत सिंह ने राजदूत संधू पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका होने के भी आरोप लगाए। हिम्मत सिंह सरी गुरुद्वारा का अध्यक्ष है और खालिस्तान रेफरेंडम के कनाडा चैप्टर का समन्वयक भी है।' खबरें थीं कि अमेरिका में भी खालिस्तान समर्थक सक्रिय हो रहे हैं।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva