November 27, 2023   harshad



रानी मुखर्जी को सेट पर मारते थे करण जौहर, कहा- आपको करने वाली हूं एक्सपोज

करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में जो अपकमिंग गेस्ट आने वाली हैं, वे ना सिर्फ उनकी बेस्ट फ्रेंड्स हैं बल्कि उनकी पहली फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेसेस भी हैं। यहां बात हो रही है रानी मुखर्जी और काजोल की। शो का प्रोमो सामने आया है और प्रोमो देखकर ही आप इस एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। रानी और काजोल ने करण को बहुत ट्रोल किया है।

प्रोमो के शुरुआत में ही रानी, करण से कहती हैं कि मैं आपको एक्सपोज कर दूंगी। काजोल इससे काफी खुश होती हैं और कहती हैं कि मजा आने वाला है। इसके बाद करण कहते हैं, 'हम कुछ-कुछ होता है कि शूटिंग कर रहे थे और मेरे पापा महबूब स्टूडियो के बाहर रोड पर बात कर रहे थे। तभी संजय दत्त वहां आए तो उन्होंने कहा यश जी आप यहां क्या कर रहे हो तो पापा कहते हैं कि मेरे बेटे ने सेट लगाया है, मैं सड़क पर आ गया हूं।' काजोल और रानी बहुत हंसते हैं।

इसके बाद रानी, सेट पर करण के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं, 'आप मेरे हाथ से खाना छीन लेते थे, मुझे मारते थे।' करण कहते हैं कि झूठ मत बोलो मैंने कभी आपको नहीं मारा। तभी काजोल कहती हैं एब्यूज, वो एब्यूज था। काजोल की बात सुनकर करण हैरान हो जाते हैं और कहते हैं तुम कितनी खराब हो।

काजोल से परेशान करण
इसके बाद एक राउंड होता है जहां दोनों से सवाल किए जाते हैं और दोनों ही एक्ट्रेस के पास एक रिंग बटन है जिसे जो सबसे पहले बजाएगा वो जवाब देगा। करण फिर सवाल करते हैं कि काजोल की किस फिल्म में रानी का स्पेशल अपीयरेंस था? इस पर काजोल गलत जवाब देती हैं और करण कहते हैं कि आप इतनी पागल कैसे हो सकती हो। वो कभी खुशी कभी गम थी। काजोल फिर कन्फ्यूज होकर बोलती हैं इस फिल्म में रानी का स्पेशल अपीयरेंस था? करण और रानी दोनों के ही शॉकिंग एक्सप्रेशन होते हैं काजोल का जवाब सुनकर।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva