विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को देर रात मुंबई में आयोजित की गई है. इस दौरान ग्लैमर सिटी के कई दिग्गज कलाकार भी देखने को मिले. इन सभी के बीच में अभिषेक और अगस्त्य की जोड़ी बेहद सुर्खियों पर रही मामा और भांजे को साथ में देखकर लोग काफी खुश हुए. इस खुशी को Amitabh Bachchan ने भीबड़े ही खास अंदाज में जाहिर किया.
Amitabh Bachchan ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट में बिग बी ने अभिषेक और अगस्त्य की वीडियो को शामिल रखा और लिखा है- ”रक्त बहता है, दोनों में बच्चन है, आशीर्वाद सदा उनका तुम दोनों पर.”
यह पहली दफा नहीं है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में अभिषेक के लिए प्यार बरसाए होंगे. इसके पहले भी उन्होंने कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उनका प्यार झलकता हुआ नजर आया है. अमिताभ बच्चन का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आई है. बता दें कि अगस्त जल्दी ही बॉलीवुड में छाने को तैयार है. अगस्त्य जल्द ही डायरेक्टर जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चीज’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. अगस्त्य नंदा की पहली मूवी 7 दिसंबर को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva