November 27, 2023   harshad



Ankita Lokhande ने कहा नील को फट्टू, दोनों की लड़ाई ने सारी हदें ...

बिग बॉस का घर किसी जंग के अखाड़े से कम नजर नहीं आता. आए दिन यहां पर बड़ी-बड़ी लड़ाइयां देखने को मिलती हैं. शुरू से ही बिग बॉस के घर में नील भट्ट Ankita Lokhande और विक्की के बीच में तना तनी देखने के लिए मिली. अब यह लड़ाई बढ़ती ही जा रही है. हाल ही में एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों की लड़ाई इतनी भयानक दिखाई दी है जिसकी कल्पना कर पाना मुश्किल है.

बिग बॉस 17 के नॉमिनेशन टास्क में अंकिता और नील के बीच गंदी लड़ाई हो गई. Ankita Lokhande ने नील की जमकर बेइज्जती की और अभिनेता ने भी उन्हें करारा जवाब दिया. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अंकिता नील पर जमकर बरसी हैं. दोनों ही एक दूसरे से जमकर लड़ाई करते दिखे हैं.

Ankita Lokhande ने नील को यहां तक कह दिया कि क्या तुम मुझे ही देखते रहेगा, क्या मैं इतनी खूबसूरत हूं. इस पर नील भी उन्हें करारा जवाब दिए हैं. यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नील को अंकिता ने यहां तक कह दिया कि तेरे मुंह से गंदी बदबू आ रही है. उसके बाद दोनों ही एक दूसरे को उंगली दिखाते हुए तू चल तू चल कह कर फटकारते हुए नजर आए हैं.

इस लेटेस्ट वीडियो के सामने आने के बाद यह समझ आ रहा है कि उनकी लड़ाई कम नहीं होने वाली है, बल्कि यह और भी बढ़कर कर खतरनाक साबित होने वाली है.

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva