स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब में विकसित करने का इरादा जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की निरीक्षण किया और एमआरआई मशीन की शीघ्र स्थापना के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
समीक्षा बैठक में, जयसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा के लिए 10.24 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। साथ ही, मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों की नियुक्ति और अन्य कार्यों के पूर्ण होने के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया जाएगा। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में बने मातृ-शिशु स्वास्थ्य अस्पताल की निरीक्षण की और महिलाओं से सीधे सुविधाओं पर प्रतिक्रिया प्राप्त की। चिकित्सकों को रोगी के इलाज के दौरान संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, कलेक्टर विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर यह बैठक में भाग लिया।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva