लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने फतेहपुर जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरडी अहिरवार और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पशु चिकित्सा अधिकारियों पर आरोप है कि इन लोगों ने गोवंश पशुओं का संरक्षण करने में लापरवाही की है। उधर इस कार्यवाही को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के आवास पर पाली गई गाय के इलाज में 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
यह कार्यवाही पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने की है। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता गोवंश पशुओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। इस कार्य में फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद दोनों अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।
उधर इस कार्यवाही को जिलाधकारी अपूर्वा दुबे के आवास पर पानी ले जाए के इलाज के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगाई गई 7 चिकित्सकों की नियुक्ति के मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पत्र वायरल होने पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया था।
उन्होंने कहा था कि ऐसा करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में जिलाधकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की गई है।
बता दें 10 जून 2022 को सोशल मीडिया पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप कुमार तिवारी का पत्र वायरल हुआ था। इसके तीन दिन पहले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरडी अहिरवार अवकाश पर चले गए थे।
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का प्रभार संदीप कुमार तिवारी के पास था। सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने उपनिदेशक पशु चिकित्सा विभाग को प्रकरण में कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा था।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva