सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दबंग की गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमले की घटना प्रकाश में आई है। युवक के घर पूछताछ करने पहुंची गोसाईगंज थाने की टीम पर महिलाओं आदि ने 30 जून 2022 की शाम लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। कई पुलिस कर्मी इसमें घायल हुए हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर भेजा गया और दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजा सिंह के नाम के एक युवक के घर पुलिस टीम पूछताछ करने पहुंची थी। जिसमें थाने के दरोगा प्रशांत शर्मा महिला व पुरुष कांस्टेबल के साथ गए थे।
पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पुलिस टीम को महिलाएं पीटने लगी। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाएं पुलिस पर लाठियां चला रही हैं। मारपीट में दरोगा समेत कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। सभी को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर लाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि यह दबंग आरोपी था जिससे पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। आए दिन या मारपीट और लड़ाई झगड़े की घटनाओं को अंजाम देता है। भारी पुलिस बल मौके पर भेजकर गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित कर ली गई है।
पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दूसरा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना गोसाईगंज में नियुक्त उप निरीक्षक प्रशांत कुमार एक शिकायती प्रार्थना पत्र की जॉच हेतु ग्राम बरुई में गए थें। उसी गांव के विपक्षी राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा महिलाओं के साथ जॉच करने गए पुलिस कर्मियों से वाद-विवाद कर हाथा पाई की गई। जिसमें उप निरीक्षक प्रशांत कुमार को चोटे आयी है।
वादी प्रशांत कुमार शर्मा की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुअसं- 348/22 धारा- 147/148/149/332/353/307 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त राज सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी- बरुई, थाना गोसाईगंज सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पूर्व में कई मुकदमें पंजीकृत है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva